सतना जिले में 17 वर्षीय प्रशांत सेन ने सौतेली मां और बहन की शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पीड़ित के ननिहाल पक्ष ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की थी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की कमाई भी छीन ली जाती थी।
सतना में एक कांट्रेक्टर युवक ने महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।














